छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां : रायपुर में सीएम साय करेंगे ध्वजारोहण, जिलों में मंत्री व सांसद फहराएंगे तिरंगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 80वें स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के भव्य आयोजन के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है। राज्यस्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में होगा, जहाँ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार, राज्य के विभिन्न जिलों में ध्वजारोहण के लिए केंद्रीय मंत्रियों, उपमुख्यमंत्रियों, राज्य के कैबिनेट मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को ज़िम्मेदारी सौंपी गई है:

प्रमुख जिला मुख्यालयों एवं संभागीय केंद्रों में ध्वजारोहण:

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

राजनांदगांव: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

बिलासपुर: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

दुर्ग: उपमुख्यमंत्री अरुण साव

बस्तर: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

मंत्रियों का जिला-वार ध्वजारोहण कार्यक्रम:

सरगुजा: रामविचार नेताम (आदिम जाति विकास मंत्री)

महासमुंद: दयालदास बघेल (खाद्य मंत्री)

दंतेवाड़ा: केदार कश्यप (वन मंत्री)

कबीरधाम: लखन लाल देवांगन (उद्योग मंत्री)

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: श्याम बिहारी जायसवाल (स्वास्थ्य मंत्री)

रायगढ़: ओ.पी. चौधरी (वित्त मंत्री)

कांकेर: टंकराम वर्मा (राजस्व मंत्री)

सूरजपुर: लक्ष्मी राजवाड़े (महिला एवं बाल विकास मंत्री)

जांजगीर-चांपा: गुरू खुशवंत साहेब (कौशल विकास मंत्री)

जशपुर: राजेश अग्रवाल (पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री)

बालोद: गजेन्द्र यादव (स्कूल शिक्षा मंत्री)

सांसदों एवं विधायकों को सौंपी गई जिम्मेदारी:
बलौदाबाजार में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में सांसद विजय बघेल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में सांसद संतोष पांडेय, कोंडागांव में सांसद भोजराज नाग, बलरामपुर में सांसद चिंतामणि महाराज, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सांसद राधेश्याम राठिया, गरियाबंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी, सक्ती में सांसद कमलेश जांगड़े, और बीजापुर में सांसद महेश कश्यप राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह सुकमा तथा राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में ध्वजारोहण करेंगी।

इसके अलावा, कोरबा में विधायक अमर अग्रवाल, धमतरी में विधायक अजय चंद्राकर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में विधायक धरमजीत सिंह, मुंगेली में विधायक पुन्नूलाल मोहले, कोरिया में विधायक भैया लाल राजवाड़े और नारायणपुर में विधायक लता उसेंडी तिरंगा फहराएंगे।

स्वतंत्रता दिवस के इस गरिमामय अवसर पर सभी जिलों के मुख्य अतिथि जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button