देश-विदेश

आईएएस दीप्ति गौड़ मुखर्जी को सौंपी गई उच्च शिक्षा सचिव की जिम्मेदारी

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के प्रशासनिक फेरबदल के तहत आईएएस अधिकारी दीप्ति गौड़ मुखर्जी को नया उच्च शिक्षा सचिव पदभार सौंपा गया है। वह इस पद पर विनीत जोशी का स्थान लेंगी, जिन्हें जुलाई में पंचायती राज मंत्रालय के सचिव की कमान दी गई थी। उल्लेखनीय है कि जोशी के स्थान पर पूर्व में नरेश पाल गंगवार (सचिव, पशुपालन और डेरी विभाग) को नियुक्त करने का निर्णय लिया गया था, जिसे संशोधित कर अब दीप्ति गौड़ मुखर्जी को यह जिम्मेदारी दी गई है।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा देर रात जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने मुखर्जी के नाम पर अपनी स्वीकृति दी। हालिया नीट पेपर लीक विवाद एवं शिक्षा क्षेत्र की चुनौतियों को देखते हुए उनकी यह नियुक्ति अत्यंत अहम मानी जा रही है।

इसी फेरबदल के अंतर्गत, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के निजी सचिव के रूप में कार्यरत 2014 बैच के आईएएस अधिकारी चंद्रशेखर एस. को उनके मूल कैडर केरल वापस भेज दिया गया है। चंद्रशेखर की नियुक्ति पिछले वर्ष सितंबर माह में उपराष्ट्रपति के निजी सचिव के रूप में की गई थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button