राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. तीजन बाई के गांव पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को दिया सहयोग का भरोसा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने दुर्ग जिले के गनियारी गांव का दौरा कर प्रसिद्ध पंडवानी गायिका पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्वर्गीय तीजन बाई के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर लोक कला और संस्कृति में उनके महान योगदान को याद किया।
इसके बाद राज्यपाल ने दिवंगत गायिका के परिवारजनों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनका हाल-चाल पूछा। चर्चा के दौरान उन्होंने परिजनों की जरूरतों की जानकारी ली और हर संभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
राज्यपाल ने कहा कि डॉ. तीजन बाई ने अपनी अनोखी कापालिक शैली के जरिए पंडवानी लोकगीत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। छत्तीसगढ़ की कला और सांस्कृतिक धरोहर को विश्व पटल तक पहुंचाने में उनका योगदान अतुलनीय है। उनकी कला साधना और समर्पण हमेशा यादगार रहेगा तथा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
इस दौरान वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, पद्मश्री उषा बारले, स्थानीय जनप्रतिनिधि, शासन-प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
















