छत्तीसगढ़

कवर्धा में संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने महादेव और हनुमान जी के दर्शन किए, प्रदेश की खुशहाली के लिए मांगी दुआएं

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कवर्धा प्रवास के दौरान ऐतिहासिक रानी सागर तालाब स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर और श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में विधिवत दर्शन एवं जलाभिषेक किया। कवर्धा राज परिवार न्यास द्वारा निर्मित इन मंदिरों में पूजा-अर्चना कर उन्होंने राज्य में शांति, प्रगति और जनकल्याण की कामना की।

इस मौके पर मंत्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान प्राकृतिक छटा के साथ-साथ यहाँ की सांस्कृतिक व आध्यात्मिक धरोहर से है। उन्होंने बताया कि सरकार ऐतिहासिक और धार्मिक केंद्रों का संरक्षण करने के साथ-साथ वहाँ पर्यटन की अत्याधुनिक सुविधाएँ विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार को भी गति मिलेगी।

भोरमदेव कॉरिडोर परियोजना की समीक्षा

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ कवर्धा पहुँचे संस्कृति मंत्री ने पर्यटन विभाग की ‘भोरमदेव कॉरिडोर विकास परियोजना’ की मौजूदा स्थिति और आगामी योजनाओं का जायजा लिया।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय की ‘स्वदेश दर्शन 2.0’ योजना के तहत भोरमदेव कॉरिडोर के विकास के लिए ₹145.99 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना से न केवल श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिलेगा, बल्कि आसपास के पर्यटन स्थलों को भी आपस में जोड़ा जा सकेगा।

स्थानीय स्तर पर बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

मंत्री ने स्पष्ट किया कि पर्यटन विकास का मुख्य उद्देश्य स्थानीय समुदाय को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। कॉरिडोर बनने से क्षेत्र में होटल, होम-स्टे, हस्तशिल्प, स्थानीय परिवहन और पारंपरिक व्यंजनों से जुड़े व्यवसायों में वृद्धि होगी, जिससे युवाओं के लिए आय के नए साधन पैदा होंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button