मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दी आत्मीय विदाई, भोपाल प्रवास का हुआ समापन

भोपाल (एजेंसी)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय भोपाल दौरा संपन्न हो गया है। शनिवार देर रात स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें नई दिल्ली के लिए आत्मीय विदाई दी।

विदाई के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री के इस दो दिवसीय प्रवास को राज्य के लिए अत्यंत प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि अमित शाह के मार्गदर्शन से प्रदेश में विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। साथ ही, मध्य प्रदेश को दी गई विभिन्न सौगातों के लिए राज्य की जनता की तरफ से उनका आभार व्यक्त किया गया।

इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित कई जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी स्टेट हैंगर पर मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button