छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का रायपुर आगमन : मुख्यमंत्री साय ने किया स्वागत

छत्तीसगढ़ की पावन भूमि पर राष्ट्रपति का भव्य अभिनंदन
रायपुर।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज स्वामी विवेकानंद विमानतल पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के रायपुर पहुंचने पर उनका आत्मीय स्वागत किया। भगवान श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की इस पवित्र धरा पर मुख्यमंत्री ने समस्त छत्तीसगढ़वासियों की तरफ से राष्ट्रपति का हार्दिक अभिनंदन किया।

बस्तर दशहरा में सहभागिता से बढ़ेगा राज्य का गौरव

मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि ऐतिहासिक बस्तर दशहरा और पारंपरिक मुरिया दरबार में राष्ट्रपति मुर्मु की उपस्थिति छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उनकी इस यात्रा से राज्य की समृद्ध जनजातीय संस्कृति एवं गौरवशाली परंपराओं को वैश्विक पहचान और मान-सम्मान मिलेगा, साथ ही ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के सपने को साकार करने की दिशा में नए उत्साह का संचार होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button