छत्तीसगढ़

बालोद जिले में धान खरीदी की सुगबुगाहट तेज, किसानों में दिखा जबर्दस्त उत्साह

रायपुर। छत्तीसगढ़ में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर धान खरीदी का महाअभियान आगामी 15 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। खरीफ वर्ष 2026-27 के तहत होने वाले इस उपार्जन को लेकर अन्नदाताओं में भारी उमंग और खुशी का माहौल है। किसान अपनी महीनों की कड़ी मेहनत से तैयार फसल को बेचने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

बालोद जिले के प्रगतिशील किसान ओंकार साहू ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि फसल कटाई के बाद किसानों को अपनी उपज का उचित दाम मिलने का बेसब्री से इंतजार रहता है। सरकार द्वारा 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने से किसानों की आर्थिकी मजबूत होती है। अपनी सुविधा के लिए उन्होंने ‘तुंहर टोकन ऐप’ के जरिए ऑनलाइन टोकन भी प्राप्त कर लिया है। उन्होंने मेड़की धान उपार्जन केंद्र में पेयजल, बैठने की व्यवस्था और स्वच्छता जैसे इंतजामों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्थानीय प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया है।

जिले में चाक-चौबंद व्यवस्था

प्रशासन की ओर से बालोद जिले के सभी 161 धान उपार्जन केंद्रों पर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। इस बार टोकन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और सुगम बनाया गया है, जिसके तहत:

70 प्रतिशत टोकन ऑनलाइन माध्यम से दिए जा रहे हैं।

30 प्रतिशत टोकन की व्यवस्था संबंधित समिति कार्यालयों के जरिए की गई है।

15 नवंबर से शुरू हो रही इस खरीदी प्रक्रिया से जिले के किसानों में सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह का वातावरण है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button