छत्तीसगढ़
गरियाबंद दौरे पर रहेंगे प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल, दिवाली मिलन समारोह और प्रशासनिक बैठक में होंगे शामिल

रायपुर। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल शुक्रवार, 13 नवंबर को गरियाबंद जिले के दौरे पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री श्री बघेल दोपहर 12 बजे गरियाबंद पहुंचकर वहां आयोजित जनप्रतिनिधियों के दिवाली मिलन समारोह में शिरकत करेंगे। इसके पश्चात, वे दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक समाप्त होने के बाद वे शाम 4 बजे गरियाबंद से नवा रायपुर के लिए रवाना होंगे।
















