देश-विदेश

आगरा से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 56 भोग के लिए भेजा गया पेठा

आगरा (एजेंसी)।  उत्तर प्रदेश के आगरा से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 56 भोग के लिए पेठा भेजा गया है। इसके लिए खास किस्म के पेठों को तैयार किया गया है। 56 तरह के अलग अलग किस्म के पेठों का कुल वजन करीब 560 किलो है। इनका भोग भगवान श्रीराम को लगाया जाएगा। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयारियां जोर- शोर से चल रही है।

रामलला के लिए आगरा से कई उपहार पहुंच रहे हैं। देश विदेश में अपनी मिठास की धूम मचाने वाले आगरा से सादा पेठा, केसर पेठा, लाल पेठा, सदा अंगूर पेठा, केसर अंगूर पेठा, मैंगो चेरी पेठा, ऑरेंज चेरी पेठा, खास चेरी पेठा, सदा चेरी पेठा, केसर चेरी पेठा, रसभरी पेठा, स्ट्रॉबेरी पेठा, मैंगो पेठा, ऑरेंज पेठा, बटरस्कॉच पेठा, गुलाब लड्डू पेठा, पान पेठा, चॉकलेट पेठा, रोल पेठा, पिस्ता पसंद पेठा, सैंडविच पेठा, संतरा पेठा। इसके अलावा मेवा बाटी पेठा, बर्फी पेठा, बटर बर्फी पेठा, केसर बर्फी पेठा, गुजिया पेठा, चॉकलेट बर्फी पेठा, कोकोनट पेठा, चॉकलेट पेठा, शाही अंगूरी पेठा, गुजिया पेठा, आम पापड़ पेठा, दिलखुश पेठा, मिनट पेठा, प्राचीन केक पेठा, पेठे का हलवा, गुलकंद पेठा, पेठे की गजक, पाइनएप्पल पेठा, डोडा पेठा, कांच पेठा, अंजीर पेठा, सेब पेठा, केसर ड्राई अंगूरपेठा, ऑरेंज अंगूर पेठा, इलायची पेठा, संतरा बर्फी पेठा, शुगर फ्री पेठा, सुपारी पेठा, काजू कतली पेठा,अखरोट पेठा, गोल्ड पेठा, बादाम गंधेली पेठा, ड्राई मिक्स चेरी पेठा, तिल का लड्डू पेठा हैं। दुकान के मालिक यथार्थ अग्रवाल ने बताया कि प्रभु श्री राम 500 वर्ष के इंतजार के बाद अयोध्या में विराजमान होने जा रहे हैं. भोग के लिए प्रसाद के रूप में सबसे शुद्ध मिठाई, पेठा मानी जाती है. राम मंदिर ट्रस्ट के चंपत राय को पेठे के भोग के लिए रिक्वेस्ट भेजी थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button