छत्तीसगढ़

भीषण गर्मी में प्रशासन की बड़ी राहत : सुखबासुपारा में लगा नया नलकूप, ग्रामीणों की पानी की समस्या हुई खत्म

रायपुर। भीषण गर्मी और पानी की किल्लत के इस दौर में जशपुर जिले के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। जिला प्रशासन ने दुलदुला विकासखंड स्थित सुखबासुपारा गांव में पेयजल संकट का समाधान करते हुए नलकूप खनन का कार्य पूरा कर लिया है।

इस समस्या के समाधान की प्रक्रिया तब शुरू हुई जब स्थानीय निवासियों ने मुख्यमंत्री के बगिया स्थित कैंप कार्यालय में जाकर अपनी परेशानी साझा की थी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस मांग को गंभीरता से लिया और तत्काल निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री की त्वरित पहल पर प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए नलकूप खनन का कार्य संपन्न कराया, जिससे अब ग्रामीणों को पानी के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

नलकूप शुरू होने से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इस संवेदनशील निर्णय के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और स्थानीय प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है। भीषण तपती धूप के बीच पानी की सुविधा मिलने को ग्रामीण एक बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button