मध्यप्रदेश
जन-संवाद का अनोखा अंदाज : आलीराजपुर से इंदौर की सड़क यात्रा के दौरान चाय की दुकान पर रुके मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल (एजेंसी)। आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में आयोजित कार्यक्रमों के बाद भोपाल लौटते समय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। इंदौर के लिए सड़क मार्ग से रवाना हुए मुख्यमंत्री ने रास्ते में कई स्थानों पर रुककर आम जनता से सीधे मुलाकात और बातचीत की।
सफ़र के दौरान जब वे धार जिले के राजगढ़ पहुंचे, तो उन्होंने एक स्थानीय टी-स्टॉल पर खुद चाय बनाई। इस दौरान उन्होंने चाय दुकानदार से उसके काम-धंधे और रोजी-रोटी के बारे में आत्मीयता से जानकारी ली। वहां मौजूद अन्य लोगों से भी मुख्यमंत्री ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
अपनी इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने रास्ते में पड़ने वाले कुछ व्यापारिक संस्थानों और दुकानों का भी दौरा किया, जहाँ उन्होंने दुकानदारों और कर्मचारियों से रुककर बातचीत की।
















