मनोरंजन

एस्ट्रावर्स 2: 550 करोड़ के भारी-भरकम बजट के साथ स्क्रीन पर तहलका मचाने की तैयारी में ‘देव’

मुंबई (एजेंसी)। अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ के ब्लॉकबस्टर अंत के बाद अब इसके सीक्वल ‘ब्रह्मास्त्र 2’ को लेकर बॉलीवुड गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि यह दूसरा भाग पहले मुकाबले कहीं अधिक भव्य और विजुअल इफेक्ट्स से लैस होगा।

बजट और भव्यता: रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स इस बार फिल्म के स्केल को बेहद विशाल बनाने के मूड में हैं, जिसके लिए लगभग 550 करोड़ रुपये के बजट की चर्चा है। अगर जियो स्टूडियोज और मेकर्स के बीच चल रही फंड्स की डील फाइनल होती है, तो यह भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बन जाएगी। (बता दें कि पहला पार्ट लगभग 400 करोड़ के खर्च पर बना था)।

रणबीर कपूर का डबल रोल: सीक्वल में सबसे बड़ा रोमांच ‘शिव’ और ‘देव’ के बीच का महासंग्राम होगा। माना जा रहा है कि रणबीर कपूर ही इन दोनों मुख्य किरदारों को निभाते नजर आएंगे।

स्टार कास्ट का रोमांच: आलिया भट्ट एक बार फिर ‘ईशा’ के रूप में वापसी करेंगी। वहीं, पहले पार्ट में केवल एक झलक दिखाने के बाद अब दीपिका पादुकोण ‘अमृता’ के किरदार में अहम भूमिका निभाती दिख सकती हैं।

शूटिंग टाइमलाइन: रणबीर कपूर द्वारा नितेश तिवारी की ‘रामायण: पार्ट 2’ का काम पूरा करने के बाद, अप्रैल 2027 से ‘ब्रह्मास्त्र 2’ के फ्लोर पर आने की उम्मीद जताई जा रही है।

पहले पार्ट ने ग्लोबली लगभग 425 करोड़ की कमाई की थी, लेकिन उच्च निर्माण लागत के कारण फिल्म को लेकर मिला-जुला रिस्पॉन्स रहा था। ऐसे में 550 करोड़ के भारी-भरकम बजट के साथ दूसरे पार्ट पर बॉक्स ऑफिस पर रिकवरी और उम्मीदों का भारी दबाव रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button