छत्तीसगढ़ रेल यातायात : उरकुरा यार्ड रीमॉडलिंग के कारण 13 और 14 सितंबर को कई ट्रेनें प्रभावित, देखें रद्द गाड़ियों की सूची

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर मंडल अंतर्गत उरकुरा स्टेशन यार्ड रीमॉडलिंग और उरकुरा (ईस्ट)-रायपुर स्टोर डिपो के बीच दोहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में 12 और 13 सितंबर को प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का काम निर्धारित है, जिसके चलते सुरक्षा और परिचालनगत कारणों से रायपुर और बिलासपुर रेल खंड की कई यात्री ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द व आंशिक रूप से समाप्त किया गया है।
13 सितंबर को रद्द रहने वाली ट्रेनें:
68728 रायपुर – बिलासपुर मेमू
68734 बिलासपुर – गेवरा रोड मेमू
68733 गेवरा रोड – बिलासपुर मेमू
68719 बिलासपुर – रायपुर मेमू
58203 कोरबा – रायपुर पैसेंजर
68746 रायपुर – गेवरा रोड मेमू
58206 रायपुर – नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर
14 सितंबर को रद्द रहने वाली ट्रेनें:
58204 रायपुर – कोरबा पैसेंजर
58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) – रायपुर पैसेंजर
68745 कोरबा – रायपुर मेमू
आंशिक रूप से समाप्त व शुरू होने वाली गाड़ियां:
68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर: 13 सितंबर को झारसुगुड़ा और गोंदिया से चलने वाली यह ट्रेन बिलासपुर स्टेशन तक ही चलेगी और वहीं से वापस रवाना होगी। इस दौरान गोंदिया से बिलासपुर के मध्य इसका परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा।
















