रवि किशन का नया रैप-पॉप नंबर ‘मनी फॉलोज माई ब्रदर’ आउट, सोशल मीडिया पर मचा धूम

मुंबई (एजेंसी)। अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद रवि किशन का नया म्यूजिक ट्रैक ‘मनी फॉलोज माई ब्रदर’ आधिकारिक रूप से रिलीज हो गया है। सोशल मीडिया पर अपने अनोखे अंदाज से छाए रहने वाले रवि किशन की मशहूर लाइन पर बने इस गाने को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
गाने से जुड़ी मुख्य बातें:
गायक: रवि किशन, मेलो डी और सुरजीत बिंद्राखिया
गीतकार: मेलो डी एवं शमशेर संधू
संगीत: मेलो डी, संगम वैज्ञानिक और अतुल शर्मा
निर्माता: संगम वैज्ञानिक
निर्देशन: पोस्ट गुरु
इंटरनेट वायरल लाइन अब बनी गाना
रवि किशन के बोलने की शैली और बेबाक अंदाज अक्सर इंटरनेट पर चर्चा में रहते हैं। उनका एक संवाद ‘मनी फॉलोज माय ब्रदर’ सोशल मीडिया पर बेहद वायरल और शेयर किया गया था, जिसे अब एक मुकम्मल गाने की शक्ल दे दी गई है।
फैंस और महादेव का जताया आभार
इस खास रिलीज पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए रवि किशन ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए दर्शकों से मिला प्यार बेहद भावुक करने वाला है। उन्होंने इसे महादेव और अपने प्रशंसकों का आशीर्वाद बताते हुए कहा कि यह गाना उसी प्यार के बदले फैंस को दिया गया एक तोहफा है। उनके मुताबिक, दर्शक जिस ऊर्जा और संवाद शैली के लिए उन्हें पसंद करते हैं, वही सब इस गाने के वीडियो में देखने को मिलेगा।
















