डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने वनांचल के बैगा परिवारों से की मुलाकात, ₹92.50 लाख के विकास कार्यों की घोषणा

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के अंतर्गत आने वाले सुदूर वन क्षेत्रों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय बैगा आदिवासियों के बीच पहुँचकर उनकी परेशानियाँ और माँगें सुनीं। डिप्टी सीएम ने बेहद सादगी के साथ जमीन पर बैठकर स्थानीय परिवारों से आत्मीय बातचीत की और उनके साथ भोजन भी साझा किया। ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने मौके पर ही मौजूद अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री ने केसमर्दा, दलदली, भुरसीपकरी, पीपरखुंटा और चेंदरादादर जैसी ग्राम पंचायतों का रुख किया। इन क्षेत्रों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्होंने कुल 92 लाख 50 हजार रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। इन कार्यों में प्रमुख रूप से सड़कों का जाल, सामुदायिक केंद्र, आंगनबाड़ी भवन, देवगुड़ी और पेयजल व्यवस्था शामिल हैं।
पंचायत स्तर पर स्वीकृत किए गए मुख्य विकास कार्य इस प्रकार हैं:
- ग्राम पंचायत केसमर्दा (आश्रित गांवों सहित)
केसमर्दा मुख्य गाँव: एक नया हैंडपंप, 5.20 लाख रुपये से सीसी रोड, 3 लाख रुपये से किचन शेड और 3.50 लाख रुपये से देवगुड़ी भवन का निर्माण। साथ ही केसमर्दा-कुरकी मार्ग के मुरमीकरण को भी मंजूरी दी गई।
ग्राम बोदई: 3.50 लाख रुपये से देवगुड़ी भवन और 5.20 लाख रुपये से सीसी रोड।
ग्राम गभोड़ा: 2.60 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण।
- ग्राम पंचायत दलदली
वार्ड नंबर 1 में हैंडपंप की स्थापना और वार्ड नंबर 2 में पाइप पुलिया बनाने की घोषणा।
इसके अंतर्गत आने वाले आश्रित गाँव दरई में 6.50 लाख रुपये की लागत से एक नया सामुदायिक भवन बनाया जाएगा।
- ग्राम पंचायत भुरसीपकरी
पूर्व माध्यमिक शाला के लिए नया भवन बनाने और प्राथमिक स्कूल के लिए 2 लाख रुपये की लागत से बाउंड्री वॉल (आहाता) निर्माण का प्रस्ताव।
अंधरिकछार और चितावर: दोनों गांवों में 1.20-1.20 लाख रुपये की लागत से कुओं का निर्माण। चितावर में 3 लाख रुपये से सांस्कृतिक मंच और एक पाइप पुलिया भी बनेगी।
सुकझर: नए आंगनबाड़ी भवन का प्रस्ताव और प्राथमिक स्कूल में 2 लाख रुपये से बाउंड्री वॉल।
सलगी: 1.50 लाख रुपये से देवगुड़ी और 2.50 लाख रुपये से सीसी रोड।
बनगोरा: 1.50 लाख रुपये की लागत से देवगुड़ी का निर्माण।
- ग्राम पंचायत पीपरखुंटा
पीपरखुंटा मुख्य गाँव में 6.50 लाख रुपये से सामुदायिक भवन और 2.60 लाख रुपये से सीसी रोड का निर्माण होगा।
हड़ही और बाघमड़ा: दोनों ही गांवों में एक-एक हैंडपंप, 2.60 लाख रुपये से सीसी रोड और 1.50 लाख रुपये से देवगुड़ी भवन का निर्माण किया जाएगा।
साजाटोला: एक हैंडपंप, 2.60 लाख रुपये से सीसी रोड और सरईगुड़ापारा में दो नए सार्वजनिक कुओं का निर्माण। इसके साथ ही सेलरीपारा और गढ़ीदादरपारा में बिजली पहुंचाने के लिए विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए।
















