छत्तीसगढ़

महिला क्रिकेट टीम की एशियन गेम्स में ऐतिहासिक जीत पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

रायपुर। एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा स्वर्ण पदक हासिल करने पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

वित्त मंत्री ने टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे राष्ट्र के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। भारतीय खिलाड़ियों ने अद्भुत खेल कौशल, अटूट आत्मविश्वास और उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर यह स्वर्ण पदक जीता है।

उन्होंने बताया कि खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए श्रीलंका को केवल 69 रनों पर ढेर कर दिया और 216 रनों के बड़े स्कोर के साथ एकतरफा जीत हासिल की। बेटियों की इस शानदार उपलब्धि ने पूरे देश को आनंदित और गौरवान्वित किया है।

श्री ओपी चौधरी ने सभी महिला खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उम्मीद जताई कि वे भविष्य की प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह देश का परचम लहराती रहेंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button