छत्तीसगढ़

रायगढ़ में जीके इलेक्ट्रिक शोरूम का भव्य उद्घाटन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी बोले “कारोबार और रोजगार को मिलेगी नई ऊर्जा”

रायपुर। रायगढ़ के कोतरा रोड पर स्थित जीके इलेक्ट्रिक शोरूम का शुभारंभ प्रदेश के वित्त मंत्री व क्षेत्रीय विधायक श्री ओपी चौधरी द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के बाद वित्त मंत्री ने शोरूम का दौरा कर वहाँ उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और संचालकों को इस नए व्यावसायिक सफर के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि रायगढ़ तेजी से आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में पहचान बना रहा है। इस तरह के नए व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खुलने से न केवल स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार होते हैं, बल्कि आम नागरिकों को भी अत्याधुनिक और बेहतर सेवाएं अपने ही शहर में मिलने लगती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह शोरूम ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले इलेक्ट्रिकल उत्पाद और बेहतरीन सेवाएं देने में सफल रहेगा।

उन्होंने आगे कहा कि व्यापार क्षेत्र में होने वाली वृद्धि से पूरे क्षेत्र का आर्थिक चक्र मजबूत होता है, जिससे समग्र विकास की राह आसान होती है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रमुख व्यवसायी और बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button