छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ₹19 लाख का 191 किलो गांजा जब्त, पश्चिम बंगाल के 2 तस्कर गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कमिश्नरेट पुलिस, तेलीबांधा थाना और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अग्रसेन धाम के पास एक ट्रक से करीब ₹19.10 लाख मूल्य का 191 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई घेराबंदी में पुलिस ने अशोक लीलैंड ट्रक को रोककर तलाशी ली, जहां से यह भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुआ। मौके से पश्चिम बंगाल के रहने वाले दो आरोपियों—मोहम्मद लाल और मोहम्मद रूस्तम—को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने ट्रक और गांजे को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह अंतरराज्यीय तस्करों का गिरोह है। फिलहाल पुलिस इस बात की गहनता से पड़ताल कर रही है कि नशे की यह बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button