छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, 115 कर्मचारियों का स्थानांतरण

सूरजपुर। जिला प्रशासन ने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली में कसावट लाने के उद्देश्य से एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में व्यापक स्तर पर तबादले किए गए हैं, जिसकी चपेट में 100 से अधिक कर्मचारी आए हैं।

हाल ही में जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, जिले के कुल 106 पटवारियों और 9 राजस्व निरीक्षकों (RI) का ट्रांसफर किया गया है। प्रशासन ने इस ‘सर्जरी’ के पीछे मुख्य कारण कर्मचारियों का लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ होना बताया है।

इतनी बड़ी संख्या में एक साथ किए गए तबादलों ने जिले के गलियारों में हलचल मचा दी है। जहाँ एक ओर इसे कामकाज में पारदर्शिता लाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन ने इसे एक नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया करार दिया है। विभाग का मानना है कि इस फेरबदल से जमीनी स्तर पर राजस्व कार्यों में नई ऊर्जा और निष्पक्षता आएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button