योजना

पीएम आवास योजना ने संबलपुर की संतोषी पटेल को दी पक्के मकान की सौगात, बारिश की चिंताओं से मिला छुटकारा

कोण्डागांव। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। यह योजना जरूरतमंदों को स्वयं का पक्का घर प्रदान कर उनके जीवन में सुरक्षा और स्थिरता ला रही है। इसी कड़ी में कोण्डागांव विकासखंड के ग्राम संबलपुर की निवासी श्रीमती संतोषी पटेल का जीवन भी इस योजना के जरिए पूरी तरह बदल चुका है।

संतोषी पटेल के अनुसार, पहले वे अपने परिवार के साथ एक कच्चे मकान में गुजर-बसर करती थीं। मानसून के समय छतों से पानी टपकने के कारण रोजमर्रा के कामकाज और सुरक्षा को लेकर डर बना रहता था। बारिश का मौसम उनके परिवार के लिए हमेशा बड़ी तकलीफें लेकर आता था। हालांकि, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान स्वीकृत और निर्मित होने के बाद अब उनकी ये सभी समस्याएं समाप्त हो गई हैं।

अब संतोषी पटेल और उनका परिवार अपने नए, सुरक्षित और सर्वसुविधायुक्त पक्के घर में सुखद जीवन जी रहा है। अपने सपने को सच होता देख उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि यह योजना उनके जैसे अनगिनत गरीब परिवारों को न केवल छत दे रही है, बल्कि समाज में एक सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन जीने का अधिकार भी प्रदान कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button