छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का कहर : उफान पर शंकरी नदी, ताश के पत्तों की तरह बहा पीएम आवास : गंगरेल बांध के 14 गेट खुले, प्रशासन सतर्क

कबीरधाम/जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। कबीरधाम जिले के अमरौडी गांव में शंकरी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से नदी तट पर बना एक प्रधानमंत्री आवास तेज धारा की चपेट में आकर पूरी तरह बह गया। इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है।

राहत की बात यह रही कि समय रहते खतरे को भांपते हुए मकान मालिक और परिजनों ने घर को पहले ही खाली कर दिया था। इसके अलावा सुरक्षा के तौर पर आसपास के अन्य घरों को भी खाली करा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्रशासनिक अमला अलर्ट पर

उधर जांजगीर-चांपा और आसपास के क्षेत्रों में हो रही वर्षा तथा गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खोले जाने के बाद निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आदेश के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। जांजगीर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने खुद महानदी के तटीय इलाकों का दौरा कर जलस्तर व सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button