छत्तीसगढ़

दुर्ग में पुलिस प्रशासनिक फेरबदल : ASP सुखनंदन राठौर जगदलपुर और CSP सत्यप्रकाश तिवारी राजनांदगांव स्थानांतरित

दुर्ग। छत्तीसगढ़ गृह (पुलिस) विभाग ने सोमवार को एक बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और उप पुलिस अधीक्षक (DSP) स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस आदेश के तहत दुर्ग शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर का तबादला जगदलपुर कर दिया गया है। उनके स्थान पर अब शोभराज अग्रवाल को दुर्ग शहर का नया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है, जो इससे पहले मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात थे।

इसी प्रकार, भिलाई नगर के नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) सत्यप्रकाश तिवारी का स्थानांतरण राजनांदगांव कर दिया गया है। उनकी जगह दोरनापाल में कार्यरत निशांत पाठक को भिलाई नगर का नया CSP बनाया गया है।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से ये फेरबदल तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। इस तबादला सूची में विभिन्न जिलों के ASP और DSP स्तर के अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस मुख्यालय में पदस्थ अफसर भी शामिल हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button