छत्तीसगढ़

कवर्धा में सुगम यातायात के लिए नया ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की तैयारी, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लिया जायजा

कवर्धा। कवर्धा शहर को जाम से मुक्ति दिलाने और भारी वाहनों की आवाजाही को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उपमुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक विजय शर्मा ने ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जमीनी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के साथ ही स्थानीय ट्रक मालिक संघ के पदाधिकारियों से सीधी बातचीत की।

निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने शहर के यातायात को व्यवस्थित करने और ट्रांसपोर्ट नगर के संचालन के लिए सबसे उपयुक्त जमीन के चुनाव को लेकर संघ के प्रतिनिधियों से सलाह-मशविरा किया। उन्होंने कहा कि बड़े वाहनों की सही पार्किंग और आवाजाही से न केवल कारोबारियों को सहूलियत होगी, बल्कि शहर के आम लोगों को भी ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

इस बैठक और निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, मनीराम साहू, राजेन्द्र मिश्रा, रिंकेश वैष्णव, हेमचंद चंद्रवंशी, सचिन गुप्ता और अमित वर्मा समेत ट्रक मालिक संघ के कई प्रमुख सदस्य मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button