छत्तीसगढ़
अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस में चमकीं रायगढ़ की बेटियां, मलेशिया में भारत को दिलाया कांस्य पदक

रायपुर। मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने सिंगापुर को मात देकर यह सफलता हासिल की।
इस जीत में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की तीन युवा महिला खिलाड़ियों—सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया—ने अहम भूमिका निभाई।
प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने इस शानदार उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रायगढ़ की बेटियों ने वैश्विक स्तर पर देश और राज्य का नाम रोशन किया है। उनकी यह कामयाबी छत्तीसगढ़ के अन्य युवा एथलीटों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
















