छत्तीसगढ़

NHM कर्मचारियों का ‘जेल भरो आंदोलन’, झूमाझटकी के बीच हजारों स्वास्थ्यकर्मियों ने दी गिरफ्तारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के कर्मचारी अपनी 10-सूत्रीय मांगों और नौकरी को नियमित कराने की मांग को लेकर पिछले एक महीने से अधिक समय से हड़ताल पर हैं। ये कर्मचारी रायपुर के माना तूता धरना स्थल पर 32 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं।

आज, इन कर्मचारियों ने अपने आंदोलन को और तेज करते हुए ‘जेल भरो’ आंदोलन शुरू किया। इस दौरान, सभी कर्मचारियों ने पुलिस के सामने अपनी गिरफ्तारी दी।

इस बड़े प्रदर्शन में प्रदेश भर के एनएचएम कर्मचारी शामिल हुए, जिनमें रायपुर, सरगुजा और जगदलपुर के कर्मचारी भी थे। इससे पहले वे सत्याग्रह, जल सत्याग्रह और भूख हड़ताल जैसे कई तरह के प्रदर्शन कर चुके हैं।

कर्मचारियों ने सरकार के विरोध में नारे लगाए और मंत्रालय जाने वाले रास्ते पर बैठ गए, जिससे सड़क जाम हो गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button