देश-विदेश

BJP के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, चेस्ट इंफेक्शन की शिकायत, डॉक्टरों की देखरेख में इलाज

नई दिल्ली (एजेंसी)। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को चेस्ट इंफेक्शन (chest infection) की शिकायत के बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल में एडमिट कराया गया है. 98 वर्षीय आडवाणी को शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे अस्पताल लाया गया. उनकी हालत स्थिर बताई गई है. पल्मोनरी विभाग में उनका इलाज चल रहा है.

जानकारी के मुताबिक, चेस्ट इंफेक्शन की शिकायत के बाद वरिष्ठ नेता आडवाणी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई गई है. उनका इलाज अस्पताल के पल्मोनरी विभाग में किया जा रहा है.

एक हफ्ते पहले PM मोदी ने की थी मुलाकात

सीनियर लीडर आडवाणी को अस्पताल में भर्ती कराए जाने से करीब एक हफ्ते पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की थी. इस दौरान मोदी ने सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे होने पर आडवाणी से आशीर्वाद लिया था. कैलेंडरदेखें

प्रधानमंत्री मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में सरकार का नेतृत्व संभाला था. इसके बाद उन्होंने तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर काम किया. बाद में वह प्रधानमंत्री बने और लगातार तीन लोकसभा चुनावों में जीत हासिल की.

पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया था. उन्होंने कहा था कि आडवाणी की कई दशकों की सार्वजनिक सेवा और देश के जीवन में उनके योगदान की गहरी छाप रही है. मोदी ने देश की प्रगति को मजबूत करने में आडवाणी की अहम भूमिका का भी जिक्र किया था.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button