अस्पताल पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, विधायक रायमुनि भगत से मिलकर जाना स्वास्थ्य का हाल, जल्द स्वस्थ होने की जताई उम्मीद

रायपुर। राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में उस समय आत्मीय क्षण देखने को मिले जब छत्तीसगढ़ के पर्यटन और संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जशपुर की विधायक रायमुनि भगत से मुलाकात की।
अस्पताल पहुंचकर मंत्री अग्रवाल ने विधायक भगत का कुशलक्षेम पूछा और उनके स्वास्थ्य में आ रहे सुधार की जानकारी डॉक्टरों से ली। इस दौरान उन्होंने विधायक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से प्रार्थना की। मंत्री ने कहा कि रायमुनि भगत जनता की सेवा के लिए पूरी तरह समर्पित रहने वाली जनप्रतिनिधि हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि मां दुर्गा की कृपा से वे जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर एक बार फिर अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों में सक्रिय रूप से जुट जाएंगी।
मंत्री ने राजनीतिक जीवन में आपसी सहयोग, संवेदनशीलता और एक-दूसरे के प्रति आत्मीयता के भाव को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
















