देश-विदेश

नायब सिंह बने हरियाणा के नए मुख्यमंत्री

चंडीगढ़ (एजेंसी)। नायब सिंह सैनी के रूप में हरियाणा को अपना नया सीएम मिल चुका है। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इनके अलावा कंवर पाल गुर्जर ने मंत्री पद की शपथ ली। वे मनोहर लाल मंत्रिमंडल में भी शिक्षा मंत्री थे। मूलचंद शर्मा ने भी मंत्री पद की शपथ ली। मूलचंद शर्मा पिछली सरकार में परिवहन मंत्री थे। मनोहर सरकार में बिजली मंत्री रहे रणजीत सिंह चौटाला ने भी नई सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।  जेपी दलाल को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। मनोहर सरकार में वह कृषि मंत्री थे। बनवारी लाल ने भी मंत्री पद की शपथ ली। डॉ. बनवारी लाल पिछली सरकार में सहकारिता मंत्री थे।

आपको बता दें कि हरियाणा में पांच साल पुराना भाजपा जजपा गठबंधन टूट गया है। मंगलवार को दिन चढ़ते ही प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियां शुरू हुईं जो दोपहर होते होते एक सियासी भूचाल में बदल गई। भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद मनोहर लाल ने पूरी कैबिनेट के साथ इस्तीफा दे दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button