छत्तीसगढ़

5-स्टार ‘ईट राइट कैंपस’ टैग पाने वाला छत्तीसगढ़ का पहला जिला अस्पताल बना राजनांदगांव

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिला अस्पताल ने प्रदेश स्तर पर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अस्पताल को सर्वोत्कृष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन व्यवस्था के लिए ‘5-स्टार ईट राइट कैंपस’ सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाला राजनांदगांव जिला अस्पताल छत्तीसगढ़ का पहला शासकीय चिकित्सा संस्थान बन गया है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की प्रेरणा और कलेक्टर जितेन्द्र यादव के दिशा-निर्देशन में अस्पताल परिसर में मरीजों, उनके परिजनों और स्टाफ को स्वच्छ, सुरक्षित और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। इसी बेहतर प्रबंधन का नतीजा है कि FSSAI ने अस्पताल को उच्चतम 5-स्टार रेटिंग दी है।

यह मान्यता 2 सितंबर 2026 से लेकर 1 सितंबर 2028 तक (दो वर्षों के लिए) प्रभावी रहेगी। अस्पताल प्रबंधन, डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और विशेष रूप से कैंटीन/मेस में खाद्य सुरक्षा का ध्यान रखने वाली टीम के सामूहिक प्रयास से यह सफलता संभव हुई है। यह प्रमाण-पत्र स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षित भोजन और बेहतर जीवनशैली के प्रति संस्थान के समर्पण को दर्शाता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button