छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र के भंडारा हादसे पर मुख्यमंत्री साय ने जताया दुख, घायलों की मदद के लिए टीम रवाना

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा में नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के कई निवासियों की जान चली गई। इस घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार महाराष्ट्र के स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए है। घायलों का सही इलाज सुनिश्चित करने और पीड़ित परिवारों को तुरंत राहत पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ से अधिकारियों का एक दल मौके पर भेज दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता दी जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button