छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली इन 10 ट्रेनों के पहुंचने के समय में बदलाव, 13 सितंबर से लागू होगा संशोधित समय

बिलासपुर। यात्रियों की सुविधा और रेल परिचालन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ईस्ट कोस्ट रेलवे ने पुरी और भुवनेश्वर स्टेशन पर समाप्त होने वाली ट्रेनों के आगमन समय में आंशिक बदलाव किया है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित 10 ट्रेनों के पुरी और भुवनेश्वर पहुंचने के समय में संशोधन किया गया है. नया समय अलग-अलग ट्रेनों के लिए 13 से 17 सितंबर तक लागू होगा.

पुरी पहुंचने वाली 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस 14 सितंबर से सुबह 3.25 बजे के बजाय 3.35 बजे पहुंचेगी. 20814 जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस 14 सितंबर से सुबह 10 बजे के बजाय 10.45 बजे पुरी पहुंचेगी. 20917 इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस 16 सितंबर से शाम 6.45 बजे के बजाय 7 बजे पहुंचेगी.

इसी तरह 12145 एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस 15 सितंबर से सुबह 6.35 बजे के बजाय 6.45 बजे, 20862 अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस 13 सितंबर से सुबह 6.40 बजे के बजाय 6.45 बजे और 12844 अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस 14 सितंबर से सुबह 8.05 बजे के बजाय 8.35 बजे पुरी पहुंचेगी.

20824 अजमेर-पुरी एक्सप्रेस 17 सितंबर से दोपहर 2.40 बजे के बजाय 3.05 बजे, 22828 सूरत-पुरी एक्सप्रेस 16 सितंबर से दोपहर 2.40 बजे के बजाय 3.05 बजे तथा 12993 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस 13 सितंबर से दोपहर 2.40 बजे के बजाय 3.05 बजे पुरी पहुंचेगी. वहीं 12879 एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस 13 सितंबर से सुबह 7 बजे के बजाय 7.15 बजे भुवनेश्वर स्टेशन पहुंचेगी.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button