छत्तीसगढ़

जनसुनवाई में पहुंचे नागरिकों से मिले मंत्री राजेश अग्रवाल, समस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायपुर। नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याएं सुनीं और उनके सुझावों पर चर्चा की।

मुलाकात के दौरान नागरिकों ने अपने क्षेत्रों की विभिन्न आवश्यकताओं और समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। मंत्री श्री अग्रवाल ने प्रत्येक व्यक्ति की बात को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को मामलों का नियमानुसार और समयबद्ध परीक्षण कर जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में अन्य विभागों के सहयोग की आवश्यकता है, उनमें आपसी समन्वय बनाकर त्वरित कार्रवाई की जाए।

इस अवसर पर मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि आम जनता की बात सुनना और उनसे सतत संवाद बनाए रखना ही सुशासन का आधार है। सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक तभी पहुंच सकता है, जब जमीनी हकीकत की जानकारी हो। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि जनता की शिकायतों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाते हुए त्वरित कदम उठाए जाएं।

मुलाकात के बाद नागरिकों ने अपनी समस्याएं प्रशासनिक स्तर पर सुने जाने और सकारात्मक पहल की उम्मीद जताने पर संतोष व्यक्त किया। मंत्री ने अंत में कहा कि छत्तीसगढ़ के समग्र विकास में जनभागीदारी बेहद अहम है और जनता के बहुमूल्य सुझावों से जमीनी स्तर की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button