छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार के 43 गांवों में लगेंगी हाई मास्ट लाइटें : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने ₹2.06 करोड़ की योजना को दी मंजूरी

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के गांवों और सार्वजनिक स्थलों को रात के अंधेरे से मुक्ति दिलाने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा के प्रयासों से क्षेत्र के 43 गांवों को रोशन करने के लिए ₹2.06 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाना और रात्रि सुरक्षा को सुदृढ़ करना है।

योजना के प्रमुख बिंदु

बलौदाबाजार जनपद: जनपद पंचायत बलौदाबाजार के 13 गांवों में हाई मास्ट लाइटें स्थापित की जाएंगी। इसमें देवरी, लिमाही, भद्रापाली, गैतरा, भरसेली, सरकीपार, कोकड़ी, भाटागांव और चरोटी के लिए प्रति गांव ₹5 लाख स्वीकृत हुए हैं। वहीं मगरचबा और छेरछटा के विभिन्न स्थलों के लिए ₹2-2 लाख की राशि मंजूर की गई है।

तिल्दा एवं सिमगा विकासखंड: तिल्दा (रायपुर जिला) और सिमगा (बलौदाबाजार-भाटापारा जिला) विकासखंडों की 15-15 ग्राम पंचायतों के लिए कुल ₹1.50 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत को 5-5 हाई मास्ट लाइटों के लिए ₹5 लाख का आवंटन मिला है।

तिल्दा के लाभान्वित गांव: सरारीडीह, खपरीकला, मोहगांव, निनवा, खैरखुट, चांपा, जोता, भुरसदा, सड्डू, सिनोधा, कोटा, भिलौनी, छपोरा, टोहडा और सतभाँवा।

सिमगा के लाभान्वित गांव: झीपन, भोथाडीह, हिरमी, शिकारी केशली, भालेसुर, रावन, सुहेला, जरौद, नवापारा, जांगड़ा, सकलोर, मोहभट्टा, खिलौरा, बरडीह और कुकराचुंदा।

मंत्री टंक राम वर्मा के अनुसार, गांवों के मुख्य चौराहों और प्रमुख स्थलों पर रोशनी की व्यवस्था होने से रात के समय आवागमन सुरक्षित होगा, असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगेगी और गांवों की सुंदरता में सुधार होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button