देश-विदेश

पटना में हाई-वोल्टेज ड्रामा : खान सर को पकड़ने पहुंची पुलिस को छात्रों ने घेरा, रातभर चला गतिरोध

पटना (एजेंसी)। बिहार की राजधानी पटना में बीते दिन एक बड़ा सियासी और प्रशासनिक ड्रामा देखने को मिला। मशहूर शिक्षक खान सर (फैसल खान) की संभावित गिरफ्तारी को लेकर पुलिस और छात्रों के बीच रातभर रस्साकशी चलती रही। जैसे ही पुलिस की टीम खान ग्लोबल स्टडीज (KGS) कोचिंग परिसर पहुंची, हजारों की तादाद में छात्र वहां सुरक्षा कवच बनकर खड़े हो गए। प्रशासन ने रातभर कोचिंग के बाहर डेरा डाले रखा, लेकिन छात्रों के कड़े विरोध के चलते पुलिस खान सर को हिरासत में नहीं ले सकी। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस के आला अधिकारी अभी इस मामले पर खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

क्या है पूरा मामला? दो कोचिंग दिग्गजों के बीच ‘वर्चस्व की जंग’

यह पूरा विवाद महज एक रात के हंगामे का नहीं है, बल्कि इसके पीछे पटना के दो नामचीन कोचिंग संस्थानों के बीच चल रही व्यापारिक और व्यक्तिगत दुश्मनी है। खान ग्लोबल स्टडीज (KGS) के कर्ता-धर्ता फैसल खान और ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद के बीच का यह टकराव अब कानूनी रूप ले चुका है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें खान सर का एक सुरक्षाकर्मी कथित तौर पर हवाई फायरिंग करता नजर आ रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पटना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और खान सर के दो सुरक्षाकर्मियों को हिरासत में ले लिया। उनके हथियार भी जांच (FSL) के लिए भेज दिए गए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button