मनोरंजन

“लव एंड वॉर” की स्टार कास्ट : आलिया भट्ट ने बताया रणबीर और विक्की उनके ड्रीम कास्ट

मुंबई (एजेंसी)। संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में पहली बार तीन बड़े कलाकार रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट एक साथ नज़र आएंगे, जिससे यह एक असाधारण सिनेमाई अनुभव बनने का वादा करती है।

इस फिल्म को लेकर उत्साह तब और बढ़ गया जब आलिया भट्ट ने हाल ही में रणबीर कपूर और विक्की कौशल को अपनी ड्रीम कास्ट बताया। जब आलिया से उनकी आने वाली फिल्म ‘चैलेंजर्स’ के लिए उनकी ड्रीम कास्ट के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने तुरंत जवाब दिया, “रणबीर कपूर और विक्की कौशल, क्योंकि हम ‘लव एंड वॉर’ में पहले ही काम कर रहे हैं।”

आलिया के इस बयान से यह साफ है कि फिल्म में इन तीनों कलाकारों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी, जिसे खुद कलाकार भी पसंद कर रहे हैं। संजय लीला भंसाली की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 20 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button