छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना : रक्षाबंधन पर बहनों के लिए बनी आर्थिक संबल की मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा रही है। हर महीने मिलने वाली ₹1,000 की वित्तीय मदद से राज्य की महिलाएं न केवल अपनी छोटी-बड़ी जरूरतें पूरी कर पा रही हैं, बल्कि पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी बेहतर ढंग से संभाल रही हैं। हाल ही में त्योहार से ठीक पहले योजना की 31वीं किस्‍त जारी होने से राज्यभर की महिलाओं के लिए रक्षाबंधन का उत्साह दोगुना हो गया है।

सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड स्थित लटोरी गांव की निवासी और महिमा स्वयं सहायता समूह से जुड़ी ममता राजवाड़े भी इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं। ममता बताती हैं कि समय पर आर्थिक मदद मिलने से इस बार त्योहार की खरीदारी आसान हो गई। उन्होंने इस राशि से अपने भाई के लिए राखी, मिठाइयां और पूजा का जरूरी सामान खरीदा, जिससे परिवार पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं पड़ा।

महिलाओं की निर्णय क्षमता और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी

ममता का कहना है कि हर महीने तय समय पर मिलने वाले पैसों से महिलाओं में आत्मनिर्भरता की भावना मजबूत हुई है। अब उन्हें छोटी-मोटी जरूरतों के लिए किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। इससे महिलाएं परिवार के आर्थिक फैसलों में अपनी बात रख पा रही हैं और उनका आत्मसम्मान बढ़ा है।

मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को अपना “विष्णु भैया” मानते हुए ममता ने उनके प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि त्योहार से ठीक पहले मिली यह आर्थिक सहायता किसी उपहार से कम नहीं है। सरकार की यह पहल राज्य की महिलाओं के जीवन में खुशहाली, सुरक्षा और एक नया विश्वास ला रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button