छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति मुर्मु का बस्तर दौरा राज्य के लिए गौरव का पल : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से चर्चा के दौरान राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अपनी बात रखी। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आगामी छत्तीसगढ़ दौरे को ऐतिहासिक और गर्व का विषय बताया।

राष्ट्रपति के बस्तर दौरे की रूपरेखा

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार और बस्तर के मांझी-चालकी प्रतिनिधियों द्वारा किए गए आग्रह को राष्ट्रपति ने सहर्ष स्वीकार कर लिया है। उनका प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरा 22 और 23 अक्टूबर को होगा, जिसके तहत वे 23 अक्टूबर को जगदलपुर पहुंचकर ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शिरकत करेंगी।

नक्सली हिंसा पीड़ितों को संबल

दंतेवाड़ा में आयोजित सहायक उपकरण वितरण शिविर का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए गए संबोधन से हिंसा से पीड़ित नागरिकों और दिव्यांगजनों का मनोबल काफी ऊंचा हुआ है। सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रभावितों को हरसंभव मदद पहुंचाकर उन्हें आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाना है।

छत्तीसगढ़ में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच

प्रदेश में पहली बार होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मुकाबले को लेकर मुख्यमंत्री ने खुशी जताई। भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच होने वाले इस मैच में महिलाओं के लिए स्टेडियम में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक माताएं, बहनें और बेटियां पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा सकें और उनसे प्रेरणा ले सकें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button