छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री बघेल ने रमन सिंह को गेड़ी दौड़ के लिए किया चैलेंज

रायपुर। चुनाव नजदीक आते ही दोनों पार्टियां एक दूसरे पर हमलावार हो चुकी है। सोशल मीडिया पर वार-पलटवार का दौर चल रहा है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया और कैप्शन था : विरोधी मन मुंह चुचुवात हे, भारतीय जनता पार्टी ये दारी छत्तीसगढ़ मा विकास लात हे। इसी ट्वीट पर मुख्यमंत्री बघेल ने पलटवार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन को खुली चुनौती दी है।

मुख्यमंत्री बघेल ने डॉ. रमन सिंह के इस ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा- very good-very good.. बहुत सही। धीरे-धीरे डॉक्टर साहेब सीख रहे हैं। संतोष है कि कम से कम भाजपा के लोग छत्तीगढ़िया संस्कृति को अपनाने लगे हैं। अभी आपके लोग भौंरा चलाते और गिल्ली खेलते भी दिखेंगे। सीएम बघेल ने कहा कि उम्मीद है कि कभी खुद की भी वीडियो/फोटो डालेंगे। क्या कहते हैं डॉ. रमन सिंह, हो जाए गेड़ी दौड़ एक बार साथ में? वैसे भी प्रदेश में छत्तीगढ़िया ओलंपिक का माहौल है। जवाब का इंतजार रहेगा। जय छत्तीसगढ़ महतारी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button