छत्तीसगढ़

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दीं शुभकामनाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राज्य की जनता को अपनी हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं। अपने बधाई संदेश में वित्त मंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का पावन चरित्र सत्य, धर्म, कर्म, निष्काम प्रेम और जन-कल्याण का प्रतीक है।

श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से दिया गया उनका दिव्य संदेश आज भी हर व्यक्ति को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने और न्याय के पथ पर अग्रसर रहने की दिशा दिखाता है। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी का यह पवित्र पर्व हमें अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों को संजोने के साथ-साथ भगवान श्रीकृष्ण के महान मूल्यों को अपने आचरण में ढालने का अवसर प्रदान करता है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रार्थना करते हुए कहा कि नटनागर श्रीकृष्ण का आशीर्वाद हर नागरिक के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली लेकर आए। साथ ही, संपूर्ण प्रदेश में आपसी स्नेह, सद्भाव और भाईचारे की भावना दिन-प्रतिदिन और अधिक सुदृढ़ हो।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button