मध्यप्रदेश
बाघा जतीन के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

भोपाल (एजेंसी)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अमर शहीद और महान क्रांतिकारी स्व. जतीन्द्रनाथ मुखर्जी (बाघा जतीन) के बलिदान दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम में उनके अतुलनीय योगदान, साहस और बलिदान को याद करते हुए कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए उनका निष्काम समर्पण और शौर्य देश की भावी पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।
















