मनोरंजन

अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ को मिला UA सर्टिफिकेट, CBFC ने लगाए 18 कट्स

मुंबई (एजेंसी)। अक्षय कुमार की मच-अवेटीड मल्टी-स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। हालांकि, थिएटर्स में दस्तक देने से पहले फिल्म को सेंसर बोर्ड (CBFC) की भारी कैंची का सामना करना पड़ा है। बोर्ड ने फिल्म में करीब 18 बड़े बदलाव करने के बाद इसे UA 16+ सर्टिफिकेट के साथ पास किया है। इन तमाम कट्स और संशोधनों के बाद अब इस फिल्म का फाइनल रनटाइम 2 घंटे 44 मिनट का हो गया है।

आइए जानते हैं कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म के किन-किन दृश्यों और डायलॉग्स पर आपत्ति जताई है:

बिकिनी सीन्स और अश्लील इशारों पर चली कैंची

फिल्म में ग्लैमर का तड़का लगाने वालीं एक्ट्रेस दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस के कुछ सीन्स पर बोर्ड ने कड़ा रुख अपनाया है। दोनों अभिनेत्रियों के लगभग 10 सेकंड के सेंसुअस और बिकिनी सीन्स को फिल्म से पूरी तरह हटा दिया गया है। इसके अलावा, हाथ से किए गए कुछ आपत्तिजनक व अश्लील इशारों वाले दृश्यों पर भी रोक लगा दी गई है।

राजनीतिक और संवेदनशील शब्दों में बदलाव

सेंसर बोर्ड ने फिल्म में इस्तेमाल किए गए कई राजनीतिक, संवेदनशील और डबल मीनिंग वाले डायलॉग्स को म्यूट या चेंज करने का आदेश दिया है:

कश्मीर से जुड़े संदर्भ: फिल्म में जहां भी कश्मीर का जिक्र था, उसे बदल दिया गया है। ‘कश्मीर का पानी’ जैसे डायलॉग्स को पूरी तरह डिलीट कर दिया गया है।

सेना से जुड़े शब्द: मेकर्स से ‘गोरखा रेजिमेंट’ और ‘जनरल’ जैसे शब्दों को हटाने के लिए कहा गया है। इनकी जगह अब ‘तुम आर्मी से हो?’ या ‘ऑफिसर/सर’ जैसे सामान्य शब्दों का इस्तेमाल किया जाएगा।

बदले गए ये प्रमुख डायलॉग्स

‘सादा पैदा हुआ है… नमूना हुआ है’ और ‘काला पैदा हुआ है, कोयला है’ जैसे डायलॉग्स पर बदलाव की कैंची चली है।

‘सुनो सुनाता हूं कहानी, जो शहीद होने जा रहा था उसके मुंह में भर लो पानी’ और ‘याद करो कुर्बानी, मुंह में भर लो पानी’ जैसे संवादों को भी बदलने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा, फिल्म के एक किरदार का नाम ‘अजरुद्दीन’ से बदलकर ‘अल्लाउद्दीन’ कर दिया गया है।

26 जून को होगी रिलीज

अहमद खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह सुपरहिट ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी भारी-भरकम स्टारकास्ट है, जिसमें अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, लारा दत्ता, परेश रावल, राजपाल यादव और जॉनी लीवर समेत करीब 30 दिग्गज कलाकार नजर आने वाले हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button