छत्तीसगढ़

गुजरात भ्रमण से लौटीं बिहान दीदियों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को बांधी राखी, साझा की अमूल डेयरी मॉडल की सीख

कबीरधाम। कबीरधाम जिले की बिहान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और पशुपालकों ने गुजरात के बनासकांठा शैक्षणिक प्रवास से लौटने के बाद कवर्धा स्थित निवास पर राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की। इस अवसर पर दीदियों ने उपमुख्यमंत्री को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए राखी बांधी और यात्रा के दौरान मिले अनुभवों को उनके साथ साझा किया।

गौरतलब है कि उपमुख्यमंत्री की पहल पर कबीरधाम के 17 बिहान समूहों की महिलाओं और 17 पशुपालकों के दल को अमूल डेयरी कोऑपरेटिव तथा बनासकांठा डेयरी की कार्यप्रणाली को समझने के लिए भेजा गया था। इस अध्ययन यात्रा के दौरान दल ने आधुनिक पशुपालन, गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पादन, वैज्ञानिक चारा प्रबंधन, दूध प्रसंस्करण और सहकारिता आधारित विपणन व्यवस्था की बारीकियों को देखा।

मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इस तरह के एक्सपोजर विजिट का वास्तविक लाभ तभी संभव है जब वहां सीखी गई उन्नत तकनीकों को अपने गांवों में लागू किया जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि गुजरात का यह सफल डेयरी मॉडल कबीरधाम में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में बेहद मददगार साबित होगा।

दीदियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे वहां सीखी गई तकनीकों और सहकारी मॉडल की जानकारी अन्य ग्रामीण महिलाओं और पशुपालकों तक पहुंचाएंगी, जिससे स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार और आजीविका के नए रास्ते खुल सकेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button