छत्तीसगढ़

सारंगढ़ में गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व अभियान का शुभारंभ : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दिखाई रथों को हरी झंडी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आयोजित जिला स्तरीय ‘कलश वंदन अभियान’ का उद्घाटन करते हुए संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के सिद्धांतों को जीवन में उतारने का संदेश दिया। संत रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में वित्त मंत्री ने प्रचार रथों को पीली झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि गुरु रविदास जी की शिक्षाएं और जीवन मूल्य संपूर्ण देश के लिए मार्गदर्शन का स्रोत हैं। उन्होंने अपने समय में समाज में व्याप्त विषमता, भेदभाव और ऊंच-नीच की कुरीतियों को नकार कर प्रेम, समानता तथा बंधुत्व का मार्ग दिखाया था।

वित्त मंत्री चौधरी ने आगे कहा कि इस अभियान के जरिए गुरु रविदास जी के सामाजिक सौहार्द और मानव सेवा के विचारों को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा। इस तरह के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और एकजुटता को नई ताकत प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर संत रविदास जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button