छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर, बांस वादक विक्रम यादव अस्वस्थ, मुख्यमंत्री साय ने जाना हाल-चाल, दिए बेहतर इलाज के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार और प्रख्यात बांस वादक श्री विक्रम यादव इन दिनों अस्वस्थ हैं और राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा है। इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सुबह उनके परिजनों से टेलीफोन पर बात कर उनका हाल-चाल जाना।

बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने परिवार को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़ी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कलाकार के इलाज में किसी भी तरह की ढिलाई या कमी नहीं आने दी जाएगी और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

इसके साथ ही, मुख्यमंत्री साय ने राजनांदगांव कलेक्टर से दूरभाष पर चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने जिला प्रशासन को सख्त निर्देश दिए कि वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जाए और जरूरत पड़ने पर सभी चिकित्सा सुविधाएं तुरंत मुहैया कराई जाएं।

मुख्यमंत्री ने श्री यादव को प्रदेश और देश का गौरव बताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी अनूठी बांस वादन शैली से छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को वैश्विक पटल पर पहचान दिलाई है। उन्होंने कलाकार के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और दोहराया कि राज्य सरकार अपने लोक कलाकारों के संरक्षण, सम्मान और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button