मध्यप्रदेश
किशोर कुमार की जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

भोपाल (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की शान और हिंदी सिनेमा के दिग्गज पार्श्व गायक किशोर कुमार की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि किशोर दा ने अपनी सुरीली आवाज़ और अद्भुत प्रतिभा के बल पर भारतीय संगीत और फिल्म उद्योग को कई कालजयी व अनमोल गीत दिए हैं। उनके गाए गीत आज भी मनोरंजन जगत की एक अमूल्य धरोहर हैं।
















