मनोरंजन

ऋतिक रोशन ने आनंद कुमार के ‘सुपर इनफिनिटी’ मिशन की तारीफ की, बताया शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति

मुंबई (एजेंसी)। ‘सुपर 30’ के जरिए आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों का भविष्य संवारने वाले मशहूर शिक्षक आनंद कुमार अब अपने नए मिशन ‘सुपर इनफिनिटी’ के माध्यम से हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने में जुट गए हैं। इस बार वे यूट्यूब के जरिए देश के कोने-कोने में छात्रों को पढ़ाई से जोड़ने की पहल कर रहे हैं। इस नई शुरुआत पर बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने आनंद कुमार का खुलकर समर्थन किया है और उनकी जमकर तारीफ की है।

गौरतलब है कि फिल्म सुपर 30 में आनंद कुमार की भूमिका निभा चुके ऋतिक रोशन उनके साथ गहरा जुड़ाव महसूस करते हैं। आनंद सर के इस नए कदम की सराहना करते हुए ऋतिक ने सोशल मीडिया पर बधाई संदेश साझा किया। ऋतिक ने लिखा:

“आनंद सर, #SuperInfinity के रूप में एक और शानदार पहल के लिए आपको बहुत-बहुत बधाई! केवल आप ही पढ़ाई को इतना दिलचस्प और मजेदार बना सकते हैं। आपको मेरा प्रणाम।”

ऋतिक ने आनंद कुमार के समर्पण की तारीफ करते हुए कहा कि वे हमेशा छात्रों के लिए पढ़ाई को आसान, रोचक और नया रूप देने का प्रयास करते रहते हैं।

पद्मश्री से सम्मानित हैं आनंद कुमार

आनंद कुमार को भारत के सबसे प्रभावशाली शिक्षकों में गिना जाता है। ‘सुपर 30’ कार्यक्रम के जरिए उन्होंने गरीब और जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त कोचिंग देकर IIT-JEE जैसी कठिन परीक्षा में अभूतपूर्व सफलता दिलाई है। उनके इस अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें ‘पद्मश्री’ से भी सम्मानित किया जा चुका है।

अब ‘सुपर इनफिनिटी’ के जरिए वे अपने इस दायरा को और व्यापक बना रहे हैं ताकि देश का हर छात्र बेहतर, सरल और प्रभावी ढंग से शिक्षा प्राप्त कर सके। ऋतिक रोशन का यह संदेश आनंद सर के प्रति उनके सम्मान और देश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के इस बड़े अभियान को दर्शाता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button