देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में सुवेंदु सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार : 35 नए चेहरों ने ली शपथ, देखें पूरी लिस्ट

कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल की सत्ता में आई नई भाजपा सरकार ने सोमवार को अपना पहला मंत्रिमंडल विस्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की अगुवाई वाली इस सरकार में 35 नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। सोमवार सुबह 11 बजे राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ में आयोजित एक समारोह के दौरान राज्यपाल आर.एन. रवि ने सभी नए मंत्रियों को सामूहिक रूप से पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस विस्तार के बाद अब मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के मंत्रिमंडल में सदस्यों की कुल संख्या बढ़कर 41 हो गई है। माना जा रहा है कि सरकार ने विभिन्न विभागों के कामकाज में तेजी लाने और शासन को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से यह बड़ा कदम उठाया है।

कैबिनेट का नया समीकरण

इस नए कैबिनेट विस्तार में क्षेत्रीय और रणनीतिक समीकरणों का खास ध्यान रखा गया है। शपथ लेने वाले 35 मंत्रियों में:

कैबिनेट मंत्री: 13

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): 03

राज्य मंत्री: 19

गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 294 सीटों वाली विधानसभा में पूर्ण बहुमत हासिल कर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के करीब 15 साल पुराने शासन को उखाड़ फेंका था। इस शपथ ग्रहण की जानकारी मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने एक दिन पहले ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (ट्विटर) पर साझा की थी।

क्र.सं., मंत्री का नाम, पदभार

1,दीपक बर्मन,कैबिनेट मंत्री
2,तपस रॉय,कैबिनेट मंत्री
3,डॉ. शंकर घोष,कैबिनेट मंत्री
4,मनोज कुमार उरांव,कैबिनेट मंत्री
5,अर्जुन सिंह,कैबिनेट मंत्री
6,गौरी शंकर घोष,कैबिनेट मंत्री
7,स्वपन दासगुप्ता,कैबिनेट मंत्री
8,जगन्नाथ चट्टोपाध्याय,कैबिनेट मंत्री
9,कल्याण चक्रवर्ती,कैबिनेट मंत्री
10,अजय पोद्दार,कैबिनेट मंत्री
11,शरद्वत मुखर्जी,कैबिनेट मंत्री
12,दूध कुमार मंडल,कैबिनेट मंत्री
13,अनुप कुमार दास,कैबिनेट मंत्री
14,डॉ. इंद्रनील खान,राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
15,मालती रावा रॉय,राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
16,राजेश महतो,राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
17,जोएल मुर्मू,राज्य मंत्री
18,हरे कृष्णा बेरा,राज्य मंत्री
19,आनंदमय बर्मन,राज्य मंत्री
20,अशोक डिंडा,राज्य मंत्री
21,नदियार चंद बाउरी,राज्य मंत्री
22,विशाल लामा,राज्य मंत्री
23,शांतनु प्रमाणिक,राज्य मंत्री
24,मौमिता बिस्वास मिश्रा,राज्य मंत्री
25,उमेश राय,राज्य मंत्री
26,पूर्णिमा चक्रवर्ती,राज्य मंत्री
27,कौशिक चौधरी,राज्य मंत्री
28,भास्कर भट्टाचार्य,राज्य मंत्री
29,दिवाकर घरामी,राज्य मंत्री
30,अमिया किस्कू,राज्य मंत्री
31,कलिता माझी,राज्य मंत्री
32,गर्गी दास घोष,राज्य मंत्री
33,बिराज बिस्वास,राज्य मंत्री
34,दीपांकर जाना,राज्य मंत्री
35,सुमना सरकार,राज्य मंत्री

जल्द होगा विभागों का आवंटन, नए चेहरों पर भरोसा

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह के बाद अब मंत्रियों को विभागों की जिम्मेदारी सौंपने की कवायद तेज हो गई है और इस पर जल्द ही अंतिम फैसला आ सकता है। इस बार के कैबिनेट विस्तार में कई ऐसे चेहरों को भी जगह मिली है जो पहली बार विधायक चुनकर आए हैं। पहली बार के विधायकों में शंकर घोष, मनोज उरांव, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, शारद्वत मुखोपाध्याय, स्वपन दासगुप्ता, दुधकुमार मंडल और तापस राय जैसे कद्दावर नेताओं के नामों की काफी चर्चा है, जिन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button