छत्तीसगढ़

श्रावणी मेले में बाबाधाम यात्रियों को राहत : इतवारी-मधुपुर के बीच चलेगी विशेष ट्रेन, रायपुर-दुर्ग समेत कई स्टेशनों पर ठहराव

रायपुर। सावन के पावन अवसर पर बैजनाथ धाम (बाबाधाम) की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने एक बड़ी राहत की घोषणा की है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के नागपुर मंडल ने श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी और मधुपुर के मध्य एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 08895/08896) चलाने का निर्णय लिया है।

5-5 फेरे लगाएगी श्रावणी मेला स्पेशल

यह विशेष ट्रेन दोनों ओर से कुल 5-5 चक्कर लगाएगी, जिससे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को अपनी यात्रा की योजना बनाने में काफी आसानी होगी।

इतवारी से मधुपुर (08895): यह ट्रेन 1 अगस्त 2026 से 29 अगस्त 2026 तक हर शनिवार को इतवारी स्टेशन से तड़के सुबह 04:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 06:00 बजे मधुपुर पहुंचेगी।

मधुपुर से इतवारी (08896): वापसी की दिशा में यह गाड़ी 2 अगस्त 2026 से 30 अगस्त 2026 तक हर रविवार को मधुपुर से सुबह 09:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 11:50 बजे इतवारी पहुंचेगी।

छत्तीसगढ़ के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

आवागमन के दौरान यह ट्रेन यात्रियों की सुविधा के लिए राज्य के कई मुख्य स्टेशनों पर रुकेगी, जिनमें शामिल हैं:

गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, बेलपहाड़ और ब्रजराजनगर।

इस स्पेशल ट्रेन की शुरुआत से पूरे सावन महीने में बाबाधाम जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में आसानी होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button