
खेल
एशियन गेम्स 2026 : 400 मीटर दौड़ में प्राची ने जीता कांस्य, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जताई खुशी
रायपुर। भारतीय धाविका प्राची ने एशियन गेम्स 2026 में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए महिला 400 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया है। उनकी इस शानदार सफलता पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
प्राची के इस प्रदर्शन की सराहना करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि उन्होंने अपनी गति, लगन और मजबूत इरादों से वैश्विक मंच पर देश का सिर ऊंचा किया है। यह जीत पूरे भारत के लिए गौरव का क्षण है। ओपी चौधरी ने आगे कहा कि इतने बड़े खेल आयोजन में मेडल जीतना प्राची के कड़े अभ्यास और अनुशासन को दर्शाता है। उनकी यह उपलब्धि देश के युवाओं और खासतौर पर बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।
वित्त मंत्री ने प्राची के बेहतरीन भविष्य की उम्मीद जताते हुए उन्हें आने वाली स्पर्धाओं में भी ऐसे ही शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।















