मध्यप्रदेश

किसानों को बड़ी राहत : संकट की घड़ी में सरकार साथ, डॉ. यादव ने फसल बीमा के ₹1460 करोड़ किए ट्रांसफर

भोपाल (एजेंसी)। मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को बड़ी आर्थिक सुरक्षा देते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ 2025) के तहत ₹1460 करोड़ 25 लाख की दावा राशि जारी कर दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जगदीशपुर में आयोजित कैबिनेट बैठक के तुरंत बाद एक सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश के 10 लाख 54 हजार से अधिक किसानों के बैंक खातों में यह रकम सीधे ट्रांसफर की।

अल-नीनो का खतरा: मुख्यमंत्री की किसानों से समय पर बीमा कराने की अपील

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि सरकार हर मुश्किल परिस्थिति में अन्नदाताओं के साथ खड़ी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की तारीफ करते हुए कहा कि केंद्र सरकार प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान में किसानों को संबल देने के लिए प्रतिबद्ध है।

विशेष चेतावनी: मुख्यमंत्री ने आगाह किया कि इस साल अल-नीनो के प्रभाव के चलते कमजोर मानसून की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में किसी भी संभावित नुकसान से बचने के लिए किसान भाई अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना अपनी फसलों का बीमा जरूर करवा लें, ताकि समय रहते वित्तीय मदद मिल सके।

पिछले 9 सालों में 30 हजार करोड़ से ज्यादा की मदद

इस मौके पर प्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने योजना की सफलता के आंकड़े साझा किए। उन्होंने बताया कि साल 2016-17 से लेकर 2024-25 के बीच राज्य सरकार ने प्रभावित किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से कुल ₹30,942 करोड़ 34 लाख का भुगतान किया है, जो किसानों के प्रति सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button